Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

बिजली लाइन जोड़ते समय युवक को लगा करंट, खंभे से गिरकर मौत

रिपोर्ट – ब्यूरो गोण्डा

परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

गोंडा। मैजापुर गांव के भार्गव पुरवा में बुधवार दोपहर करीब एक बजे बिजली लाइन जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक खंभे से नीचे गिर गया। हादसे में हरसिंहपुर निवासी सोहन लाल उर्फ सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल बालपुर स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े थे परिजनों के मुताबिक, सुंदरलाल बिजली विभाग के लिए निजी तौर पर काम करते थे। बुधवार को वह मैजापुर के भार्गव पुरवा में बिजली लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में आने के बाद वह खंभे से नीचे गिर पड़े।अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में बालपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल सुंदरलाल की मौत के बाद पत्नी शीला, बेटे सत्यम और शिवा तथा भाई शिव भगवान का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।विभाग पर लापरवाही का आरोप परिजनों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लाइन पर काम करते समय अचानक आपूर्ति चालू हो गई, जिससे सुंदरलाल करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सीओ करनैलगंज आनंद कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।अलग-अलग उपकेंद्रों से आपूर्ति को लेकर सामने आया अंतर कटरा बाजार के अवर अभियंता राकेश पाल ने बताया कि इस क्षेत्र में कटरा बाजार उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति नहीं होती है, बल्कि बालपुर उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती है। वहीं बालपुर के जेई संतोष ने बताया कि घटना उनके क्षेत्र में नहीं आती है।फिलहाल परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और विधिक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.