Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने की मुलाकात

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला नगर के विकास व नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

उतरौला(बलरामपुर) नगर के विकास व नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व उतरौला चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर मांगें रखीं।चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने उतरौला नगर क्षेत्र में पार्क निर्माण, कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के लिए जमीन आवंटित कराने व नगर क्षेत्र में सीवर लाइन की मांग की। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतरौला नगर की आवश्यकताओं से अवगत कराया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांगों को गंभीरता से सुनकर जमीन आवंटित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने और मांगों पर कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, तुलसीपुर ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की, युवा नेता सनी गुप्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.