साइबर फ्रॉड के 40000 रूपये पीड़िता के खाते में कराए गये वापस
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
श्रीदत्तगंज बलरामपुर।आवेदिका प्रमिला देवी पुत्री संत गुलाम निवासी ग्राम कान्द भारी थाना-श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर के द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी कि दिनांक- 08/08/2025 को मेरे मोबाइल पर एक लिंक आया हमने उसको जैसे ही खोला और हमारे खाते से 62500 पैसे कट गए इस घटना के संबंध में पीड़िता द्वारा साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33108250090705 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना श्रीदत्तगंज द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹40000/-रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड करायी गयी।साइबर हेल्पडेस्क थाना श्रीदत्तगंज द्वारा प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 40000/- की धनराशि को आरोपी के बैंक खातों में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई करते हुए न्यायालय सीजेएम के आदेश के क्रम में सम्बन्धित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत सम्बन्धित बैंक द्वारा 40000/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़िता के बैंक खाते में वापस कराई गई।धनराशि वापस पाकर पीड़िता ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।