Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

नवागत एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी, बेहतर पुलिसिंग को लेकर हुआ संवाद

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

बलरामपुर।जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह से सोमवार को प्रेस क्लब बलरामपुर के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ, शाल एवं प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।इस दौरान जिले की तीनों तहसीलों बलरामपुर, तुलसीपुर एवं उतरौला के प्रेस क्लब अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से परिचय प्राप्त किया। करीब एक घंटे तक चली मुलाकात में जिले की कानून-व्यवस्था, पुलिसिंग व्यवस्था और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के बीच बेहतर समन्वय से कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है। पत्रकार समाज की समस्याओं और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पत्रकारों से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई।
उन्होंने कहा कि जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक स्तर पर बदलाव किए जाएंगे। किसी भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या अथवा अव्यवस्था की जानकारी मिलने पर पत्रकार सीधे उनसे संवाद कर सकते हैं, ताकि संबंधित समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कराया जा सके।प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने नवागत पुलिस अधीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेस क्लब बलरामपुर जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग बनाए रखेगा। उन्होंने पुलिस एवं पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर अजय मिश्रा, शरीफ अंसारी, नियामतुल्लाह मिठू शाह, शुकदेव चौरसिया, रामचरित्र वर्मा, योगेश पांडेय, शक्ति वर्मा, मुजीब अल्वी, शादाब, महेश वर्मा, वसीम राईनी, वरिष्ठ पत्रकार अमितेंद्र श्रीवास्तव, श्रावण सोनी, हिसामुद्दीन अंसारी, एहसान जावेद सहित दर्जनों पत्रकार एवं प्रेस क्लब पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.