Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

सादुल्लानगर मार्केट के युवक के बिसुही नदी में डूबने की आशंका, गोताखोरों से तलाश जारी

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

सादुल्लानगर। अमघटी घाट स्थित बिसुही नदी में सादुल्लानगर मार्केट निवासी एक युवक के अचानक पैर फिसल जाने से नदी में डूबने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी सादुल्लानगर एवं मनकापुर पुलिस को दे दी गई है।सूचना पर मनकापुर पुलिस द्वारा गोण्डा से गोताखोरों की टीम बुलाकर नदी में युवक की तलाश कराई जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद अब तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।पुलिस एवं गोताखोरों की टीम लगातार नदी में तलाश अभियान चला रही है। घटना को लेकर सादुल्लानगर मार्केट में भी चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.