Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

उतरौला में 156 दिव्यांग बच्चों को जल्द मिलेंगे आवश्यक उपकरण, राम तीरथ कॉलेज में मापन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

उतरौला (​बलरामपुर) राम तीरथ इण्टर कॉलेज बनघुसरा, उतरौला में परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग (CWSN) बच्चों के लिए एक विशेष मापन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), खंड शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक समावेशी शिक्षा श्रीमती आभा त्रिपाठी के संयुक्त निर्देशन में संपन्न हुआ।
​शिविर के दौरान एलिम्को कानपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने दिव्यांग बच्चों का विधिवत परीक्षण कर उपकरण आवंटन हेतु आवश्यक माप लिया। इस आयोजन में क्षेत्र के कुल 156 बच्चों का चिन्हांकन किया गया। चिन्हित सभी 156 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आगामी 25 नवंबर को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र का ऑनलाइन पंजीयन किया गया तथा उनके लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शिविर में बीआरसी उतरौला स्टाफ से अमित व अतुल के साथ विशेष शिक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, शाह मोहम्मद, सुमन त्रिपाठी, विद्या भूषण निषाद, तालुकदार वर्मा, कमलेश सिंह, सुरेश चंद चौधरी, सुजीत दुबे, कुसुम पांडे, विनोद कुमार मिश्र, पूजा शर्मा, नीलम और देश बंधु पांडे ने सक्रिय भूमिका निभाई।​इस अवसर पर उतरौला में दिव्यांग पुनर्वास के लिए कार्यरत कमला प्रशिक्षण संस्थान का भी विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.