Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
उतरौला, बलरामपुर।दिनांक 04.09.2026 को वादिनी निवासिनी थाना क्षेत्र टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली उतरौला पर मु0अ0सं0 0119/2026 धारा 64(2)(m)/127(2)/351(3)/115(2) बीएनएस 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम बनाम ऐजाज खान उर्फ राजू पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात पंजीकृत किया गया । विवेचना प्रारंभ की गई।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित,वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह थाना कोतवाली उतरौला बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 08.09.2026 को उप निरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्र मय हमराही कर्मचारीगणों के साथ थाना स्थानीय से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व पेंडिंग विवेचना में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0119/2026 धारा 64(2)(m)/127(2)/351(3)/115(2) बीएनएस 3/5(1) धर्म परिवर्तन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त राजू उर्फ एजाज खान उपरोक्त को रमवापुर चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय जनपद बलरामपुर भेजा गया।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.