थाना सादुल्लानगर पुलिस ने आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला की बचाई जान
संवाददाता- पवन गुप्ता
सादुल्लानगर/बलरामपुर।दिनांक 08.09.2026 को थाना सादुल्लानगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सादुल्लानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत तिन्हिवा घाट पुल के पास लगभग 35 वर्षीय महिला जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी पारिवारिक मनमुटाव के कारण अपने घर से निकलकर पुल से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है।सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष सादुल्लानगर मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ एवं तत्परता का परिचय देते हुए महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया गया तथा सुरक्षित रूप से पुलिस थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान महिला के पति द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है तथा वह आए दिन बिना बताए घर से इधर-उधर चली जाती हैं। उपचार चल रहा है।
थाना सादुल्लानगर पुलिस द्वारा महिला एवं उसके पति को आवश्यक समझाइश एवं हिदायत दी गई तथा महिला की सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसे उसके पति के सुपुर्द सकुशल किया गया।थाना सादुल्लानगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से संवेदनशीलता से महिला को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। महिला को सकुशल पाकर स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया