विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान
रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर
सादुल्लानगर,बलरामपुर।शनिवार को विद्युत उपकेंद्र अचलपुर चौधरी पावर हाउस के अवर अभियंता के निर्देशानुसार सादुल्लानगर और आसपास के क्षेत्रो मे चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कई विद्युत उपभोक्ताओ का बिल समय से ना जमा करने से बकाया मिला जिसके कारण बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन विभाग द्वारा काटा गया तथा कई विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया राशि 53400 रूपये जमा कराया गया साथ ही साथ टीम लीडर अश्वनी जायसवाल,टी जी मेहताब अली,टी जी विद्युत रंजन वर्मा,लाइनमैन राम प्रताप जयसवाल,विनोद कुमार यादव,अवनीश श्रीवास्तव,सुरेंदर वर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं को जागरुक करते हुए बताया कि सभी लोग अपना अपना विद्युत बिल समय से सी.एस.सी. के माध्यम से या विद्युत पावर हाउस अचलपुर चौधरी पर जमा करें जिससे भविष्य में आपके घर का विद्युत सुचारू रूप से चल सके भविष्य में कोई अवरोध न उत्पन्न हो