Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी-बांक भवानी, थाना-गैंड़ास बुजुर्ग का किया आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

उतरौला,बलरामपुर।आज दिनांक 19.09.2026 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा जनपद की सीमावर्ती पुलिस चौकी बांक भवानी, थाना-गैंड़ास बुजुर्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी परिसर, कार्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों,स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की सीमा पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की गहनता से चेकिंग के निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारीगण को सूचित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस चौकी क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया तथा सभी अधिकारी,कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।इस दौरान चौकी प्रभारी किशलय मिश्र सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.