Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

शुभ संस्कार के विकास हेतु गायत्री परिवार ने किया दीप महायज्ञ

1 min read

रिपोर्ट -ब्यूरो बलरामपुर

संगीतमई गायत्री मंत्र के साथ आहुतियां की गई समर्पित

वैदिक मंत्रों के द्वारा संपन्न हुआ दीप महायज्ञ

गैंसडी,बलरामपुर।गायत्री परिवार शाखा गैंसडी द्वारा शुभ संस्कार का जन जन में विस्तार हेतु गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन शिव मंदिर के प्रांगण में किया गया। गायत्री परिवार के ब्लॉक संयोजक राधे गोविन्द गुप्ता और सह ब्लॉक प्रभारी माता प्रसाद कशोधन ने मातृ वंदना के साथ यज्ञीय आयोजन का शुभारंभ किया। पौरोहित्य की भूमिका में यज्ञीय कर्मकांड का संचालन कर रहे राधे गोविन्द गुप्ता ने कहा कि आज शुभ संस्कारों को घर घर का हिस्सा बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। व्यक्ति के अंदर जब अच्छे विचारों के साथ अच्छी आदतों का बीजारोपण हम बाल्यकाल से करने लगते हैं तब शुभ संस्कारों का उदय होना प्रारंभ हो जाता है, जब यह संस्कार अनंतकाल तक व्यवहार का हिस्सा बने रहते हैं तब जीवन स्वर्गीय अनुभूति से ओतप्रोत हो जाता है। उन्होंने शुभ संस्कार जगाने हेतु बालक गीतांशु जायसवाल का प्रथम जन्मदिवस भारतीय वैदिक परंपरा के द्वारा पंचतत्वों के पूजन के साथ किया। तत्पश्चात दीप महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र, नव ग्रह मंत्र, महाकाल मंत्र के साथ सभी के अंदर शुभ संस्कारों का उदय हो, इसी भाव के साथ भावनात्मक आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित की।मुस्कान जायसवाल ने महाकाल स्तुति का पाठ किया। दीप महायज्ञ के आयोजन में अजय सैनी, पन्नालाल जायसवाल, दीपक अग्रवाल, संदीप जायसवाल, प्रिंस वर्मा, डाक्टर बंगाली, विजय गुप्ता, अमित गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल,अंशु जायसवाल, ज्योति अग्रवाल, मंजू जयसवाल, संगीता जयसवाल, सुमन गुप्ता, तारावती देवी, प्रज्ञा, श्रद्धा, निष्ठा, संस्कार, आशीष, चेतराम यादव, अभय गुप्ता, छबि गुप्ता, उषा यादव, कांति गुप्ता, अशोक गुप्ता, भानु गुप्ता, खुशी जायसवाल, मुस्कान जायसवाल, नायरा गुप्ता, राधा गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.