महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब
1 min read
रिपोर्ट – राम चरित्र वर्मा
बलरामपुर।आज महाशिवरात्रि के अवसर पर नया नाथ शिव मंदिर, मौर्यगंज शिव मंदिर, बलुआ घाट शिव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा और श्रद्धालुओं ने माता पार्वती भगवान शंकर के बारे में बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। यानी इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव ने वैराग्य का त्याग कर वैवाहिक जीवन को अपनाया था। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भी महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है और भगवान शिव के अभिषेक करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही साथ भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी व्यक्ति को मिलता है। आज के दिन भगवान शंकर की बारात निकाली जाती है और जगह-जगह शिव मंदिर पर प्रसाद वितरण किया जाता हैं। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में इन स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ जिसमें दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु मिठाई, खिलौना व अन्य सामान खरीद कर महाशिवरात्रि पर्व को मनाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार अशोक सिंह द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर सकुशल विभिन्न स्थानों पर अयोजित मेले को संपन्न कराया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।