Rashtriye Samachar

24 X 7 ONLINE NEWS

परसपुर के जादूगर मिस्टर इंडिया अंतररास्ट्रीय कला रत्न से सम्मानित 

रिपोर्ट – ब्यूरो बलरामपुर

परसपुर, गोण्डा। ग्राम हरदिहा सपौर, ब्लॉक परसपुर, जनप गोण्डा के निवासी एवं ख्याति प्राप्त जादूगर मिस्टर इंडिया को कला, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “इंटरनेशनल कला रत्न अवॉर्ड–2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शांति फाउंडेशन गोण्डा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह–2026 के अंतर्गत प्रदान किया गया।
प्रमाणपत्र के अनुसार यह सम्मान 2 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया जाना है। प्रमाणपत्र में जादूगर मिस्टर इंडिया को “Jadugar Mister India Paras­pur Gonda U.P.” के रूप में सम्मानित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, शिक्षा, कला, साहित्य, चिकित्सा, पर्यावरण एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई है।सम्मान प्रमाणपत्र में कहा गया है कि जादूगर मिस्टर इंडिया के निरंतर प्रयास, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता उनके कार्यों की विशेष पहचान हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना भी की गई है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान शांति फाउंडेशन गोण्डा, अशोकपुर टिकिया, वजीरगंज, गोण्डा द्वारा माता शांति देवी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदान किया गया। प्रमाणपत्र पर उमेश कुमार यादव (मुख्य अतिथि, लुम्बिनी, नेपाल), पद्मश्री डॉ. विजय कुमार शाह (महाराष्ट्र) तथा श्रीमती पिंकी देवी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, शांति फाउंडेशन) के नाम एवं हस्ताक्षर अंकित हैं।जादूगर मिस्टर इंडिया के इस सम्मान से परसपुर क्षेत्र और गोण्डा जनपद में खुशी का माहौल है। ग्रामीण अंचल से निकलकर जादू एवं सामाजिक जागरूकता के माध्यम से अपनी पहचान बनाने वाले जादूगर मिस्टर इंडिया के लिए यह सम्मान एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.